पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे सुरक्षा की कमान संभालेंगे गैंगमैन, वार्डन और वेंडर

रेलवे सुरक्षा की कमान संभालेंगे गैंगमैन, वार्डन और वेंडर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
नॉर्दर्न रेलवे के फरीदाबाद रेलवे ट्रैक, स्टेशनों एवं रुकने वाली ट्रेनों में गणतंत्र दिवस पर कोई आपराधिक घटना को अंजाम न दे सके। इसके लिए ही आरपीएफ-जीआरपी ने गैंगमेन, रेलवार्डन और वेंडरों को मिले आदेशों पर अपनी टीम में शामिल किया है। इसके तहत ये सब आरपीएफ-जीआरपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद के खतरे के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे। मिले आदेशों के तहत सभी की ड्यूटियां बांट दी गई हैं। पर्यटन की दृष्टि से इस खास रूट पर कई बार आतंकवादी घटनाओं में हरियाणा के स्टेशनों के तार जुड़े हैं। ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन को कई बार हूजी और मुजाहिद्दीन संगठन से धमकियों के पत्र भी मिले हैं। नॉर्दर्न रूट के हरियाणा के स्टेशनों से आसानी से वारदात को अंजाम देकर भागा जा सकता है। यह स्टेशन अभी भी पुराने समय के बने हैं। हालांकि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प के तहत नई बिल्डिंग बनाने का कार्य चल रहा है। स्टेशनों के चारों ओर से खुले होने की वजह से ही आरपीएफ-जीआरपी को चौकसी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके तहत ही गणतंत्र दिवस पर नए फरमान के तहत ड्यूटियां बांटी गई हैं।