पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महात्मा गांधी के आदर्शों पर नृत्य नाटक की प्रस्तुति

महात्मा गांधी के आदर्शों पर नृत्य-नाटक की प्रस्तुति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
सेक्टर 15 ‘ए’ स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में में वार्षिकोत्सव ‘एकस्ट्रावेगेंज़ा’ की श्रृंखला में कक्षा तीन के ब\\\'चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन चरित्र की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। ब\\\'चों ने दीपशिखा प्र\\\'\\\'वलित कर ‘सुस्वागतम- सुस्वागतम‘ के सुंदर गायन से सभागार को गुंजित कर दिया। प्रथम प्रस्तुति गांधी जी के लोकप्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम‘ से की।
ब\\\'चों ने उनके बचपन की कुछ घटनाओं को लघु नाटक के माध्यम से दिखाते हुए ‘ब\\\'चे तो भगवान का रूप होते हैं और बंदे में था दम‘ के गायन एवं वादन से अभिभावकों को भाव विभोर कर दिया। कुछ ब\\\'चों ने रंगमंच पर विदेशी चीजों का बहिष्कार करते हुए ‘आज जलेगी होली‘ के बोलों पर देश भक्ति का ज\\\'बा दर्शाते हुए स्वाधीनता संग्राम की याद को ताजा कर दिया। सत्य और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी की दांडी यात्रा का सुंदर चित्रण करते हुए ब\\\'चों ने ‘वैष्णव जन को तेने कहिए जी पीर पराई लागी रे और वंदे मातरम‘के सुमधुर संगीत से सभागार को गुंजित कर दिया। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में ब\\\'चों ने ‘एक संत सो रहा है और दे दी हमें आजादी‘ के बोलो पर अहिंसा के दूत बापू को स\\\'ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली। प्रिंसिपल आनंद गुप्ता ने ब\\\'चों द्वारा प्रस्तुत की गई महात्मा गांधी की जीवन यात्रा और उनकी भाव-भंगिमाओं की तहे दिल से प्रशंसा की। उन्हें सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया और उन्हें शैक्षिक एवं अन्य गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया।