- Hindi News
- 26 जनवरी परेड: कई ट्रेनें रद्द कई के रूट बदले
26 जनवरी परेड: कई ट्रेनें रद्द कई के रूट बदले
फरीदाबाद - 26 जनवरी की वजह से सुरक्षा के मद्देनज़र 26 जनवरी सुबह 10.30 से 12 बजे तक चलने वाली कई ट्रेनों के रूट में नॉर्दर्न रेलवे की ओर से बदलाव किया गया है। फरीदाबाद रूट की दो लोकल ट्रेनों को कैंसिल भी किया है। नॉर्दर्न रेलवे चीफ प्रवक्ता नीरज शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा सुरक्षा संबंधी कारणों की वजह से किया गया है। गौरतलब है कि झेलम, केरला न्यू दिल्ली पर, कर्नाटका निजामुद्दीन पर और पश्चिम एक्सप्रेस ओखला पर खड़ी रहेगी। जबकि 64449 व 64428 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू दिल्ली जंक्शन से डायवर्ट होगी। 64012 शकूर बस्ती-पलवल ईएमयू पटेल नगर, दिल्ली सफदरजंग, निजामुद्दीन होते हुए पलवल पहुंचेगी। 64901 कोसी-गाजियाबाद ईएमयू न्यू दिल्ली को टच किए बगैर साहिबाबाद रूट से जाएगी। इसके अलावा नईदिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू 64423 व 64430 को कैंसिल कर दिया गया है। ये लोकल ट्रेनें लोगों की सेवा में इन दिनों में उपस्थित नहीं होगी।