भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प
फरीदाबाद. तिगांव स्थित सरस्वती शिशु सदन सीसे स्कूल के चेयरमैन वाई के माहेश्वरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्रों को भ्रष्टाचार मिटाने की सीख दी। इस मौके पर छात्रों ने देश भक्ति से ओत प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
माहेश्वरी ने इस मौके पर नासा परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने नासा परीक्षा में छात्रों का मार्गदर्शन करने वाली व परिश्रम सदन की इंचार्ज वंदना शर्मा को सम्मानित किया।