पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकाल कर किया लोगों को जागरूक

रैली निकाल कर किया लोगों को जागरूक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद - ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें छात्रों ने वोट बनाएं-लोकतंत्र मजबूत कराएं, आप का वोट-आप की ताकत, वोट जरूर बनवाएंगे जैसे स्लोगन व नारों से लोगों को जागरूक किया गया। इससे पहले विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य संदेश सोलंकी ने की। इस मौके पर मुख्यातिथि डीआरओ पीडी शर्मा ने छात्र स्वयंसेवकों को मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर फार्म नंबर-6 भर कर दो फोटो व स्थायी निवास प्रमाण पत्र की प्रति अपने चुनाव क्षेत्र पर बीएलओ के पास जमा कराएं। चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो। लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस की तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों रविंद्र कुमार मनचंदा, रुद्रदत्त शर्मा एवं रूप किशोर ने किया। इस मौके पर रविंद्र मनचंदा ने कहा कि 25 जनवरी 1950 को निर्वाचन आयोग का गठन किया गया। इसी लिए 25 जनवरी 2011 को पहला राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। छात्रों ने वोट बनवाएं-लोकतंत्र मजबूत कराएं जैसे स्लोगन लिखी पट्टिकाओं के साथ लोगों को जागरूक किया। रैली को मुख्यातिथि, प्राचार्य संदेश सोलंकी, विनोद कुमार, जोगिंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व रुद्रदत्त व रविंद्र मनचंदा ने किया। रैली अनाज मंडी, बस्स्पा पाडा, मेन बाजार, सर्राफा मार्केट से होते हुए निकली।
रैली में लोगों से अपना वोट बनवाने की अपील की गई। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, डा. बीएस कसाना, विनोद गोयल, उदयवीर सिंह गिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।