पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे ब\'चों में बीमारियों का पता लगाने के लिए विशेष अभियान

छोटे ब\'चों में बीमारियों का पता लगाने के लिए विशेष अभियान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
बाल अवस्था में होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए जिले में सूक्ष्म पोषक तत्व अनुपूरक कार्यक्रम ब\\\'चों के लिए शुरू किया जा रहा है। इसमें ब\\\'चों को होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए जिले में दो बार अभियान चलाया जाएगा। इसमें विभिन्न जांच का पता लगाकर उपचार किया जाएगा। साथ ही ब\\\'चों का टीकाकरण भी किया जाएगा।
क्या होगा अभियान के तहत : सूक्ष्म पोषक तत्व अनुपूरक कार्यक्रम ब\\\'चों के लिए एक पैकेज कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत ब\\\'चों को विटामिन-ए, आयरन फॉलिक एसिड, आयोडीन से पूर्ण एवं कृमिनाशक ((पेट के कीड़े मारने के लिए)), तरल आयरन फालिक एसिड, उनमें आयोडीन की मात्रा की जांच व छूटे हुए ब\\\'चों का टीकाकरण करना शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत ब\\\'चों को यह सुविधा वर्ष में दो बार फरवरी और अगस्त में लगने वाले विशेष अभियान के तहत नियमित टीकाकरण शिविरों में दी जाएगी।
जागरूकता की कमी, बढ़ी बीमारी: जिले के स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच के लिए स्कूल हेल्थ प्रोग्राम चालू है। इसके तहत जो रिपोर्ट सामने आई है। इसमें काफी ब\\\'चे एनीमिया, पेट में कीड़े, आयोडीन की कमी से पीडि़त मिले हैं।


जागरूकता की कमी से छोटी उम्र में ही ब\\\'चे विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इस कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में ब\\\'चों की जांच व उपचार किया जाएगा।
पोषक तत्वों की कमी पूरा करेगा कार्यक्रम
स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव नवराज संधू ने कहा कि एनीमिया ब\\\'चों की प्रतिरक्षण क्षमता, व्यवहार व शारीरिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। इसके अलावा ब\\\'चों में आयोडीन की कमी भी एक गंभीर चिंता का विषय है। इससे ब\\\'चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास में रुकावट आती है। उन्होंने कहा प्रदेश के लगभग 55 प्रतिशत घरों द्वारा ही आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा सूक्ष्म पोषक तत्व अनुपूरक कार्यक्रम के तहत पांच वर्ष तक की आयु के ब\\\'चों में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने का एक संपूर्ण कार्यक्रम है। इसके लिए लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है।