विदाई समारोह में जमकर थिरके छात्र
फरीदाबाद.सेंट कोलंबस स्कूल में 12वीं के छात्रों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। सभी ने जमकर मस्ती की। स्कूल में बिताए पल को याद कर सभी भावुक भी हो गए। अध्यक्ष ऋ षि चौधरी, उपाध्यक्ष सुमित चौधरी एवं प्रिंसिपल संगीता भाटी की उपस्थिति में छात्रों ने अपने अनुभव बांटे। दीप प्र\\\'जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षिकाओं ने बारहवीं के छात्रों को टीका लगाकर स्वागत किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में रोहिणी को मिस कोलंबियन, किशन भड़ाना को मिस्टर कोलंबियन का खिताब दिया गया। श्रेष्ठ प्रस्तुतिकरण के लिए कस्तूरी व दिवाकर को सम्मानित किया गया। इंडिजिनियस परफॉरमेंस के लिए रिनी राणा , पूजा चौरसिया एवं अभिनव पुरस्कृत किया गया। श्रेष्ठ वेश भूषा कैटेगरी में खिताब जीत सोनाली, श्वेता राहुल सिंह व आकाश भड़ाना को खिताब से नवाजा गया।