- Hindi News
- कांग्रेस के सत्ता से दूर होने पर ही विकास संभव : छोकर
कांग्रेस के सत्ता से दूर होने पर ही विकास संभव : छोकर
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
भाजपा आगामी चुनाव में भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस को सत्ता से दूर करेगी। कांग्रेस जब तक सत्ता से दूर नहीं होगी तब तक देश का भला नहीं हो सकता। यह बात भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोहनपाल छोकर ने कही। वे सेक्टर-10 स्थित जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। छोकर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। छोकर ने कहा कि युवाओं का सभी पार्टियों में महत्वपूर्ण स्थान होता है। युवा तभी कार्य करता है जब उसे मान-सम्मान मिलता है। युवाओं को मान-सम्मान देने में भाजपा ने सदैव अपनी अहम भागीदारी निभाई है। इस मौके पर युवा नेता नजीब खान के नेतृत्व में सुनील, मोहसिन, सूरज, रोहित, जावेद, साहिब, राहुल, शुभम, श्रवण, अनिल, तहसीन, योगेश, फम्मूबीन, शेबुद्दीन मलिक, शाहरुख, सत्तन, रवि, आशीष, राजबीर, शहबाज सहित अन्य युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।
छोकर ने पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं को आश्वासन दिया कि आप सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। भाजपा ने सदैव युवाओं के हित की लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस ने केवल युवाओं का राजनीति में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा के सत्ता में आने पर युवाओं को मान-सम्मान, रोजगार एवं उनका खोया हुआ गौरव मिलेगा। इस मौके पर सीही मंडलाध्यक्ष राज मदान, मंडल महामंत्री हर्ष कुमार, दीपक दायमा, युवा मोर्चा मंडलाध्यक्ष कपिल पारिख सहित अन्य युवा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।