पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने भक्तों के दुख दूर करती है मां : धर्मवीर

अपने भक्तों के दुख दूर करती है मां : धर्मवीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.फरीदाबाद
मां शेरावाली की कृपा व आशीर्वाद से सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं। क्योंकि मां सदैव अपने भक्तों के दुख दूर करती हैं। यह बात पाली क्रेशर जोन के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने कही। वे पाली क्रेशर जोन प्लाट नंबर 15 स्थित निरंकारी स्टोन में आयोजित माता की चौकी में बतौर मुख्य अतिथि \\\'योति प्रचंड कर रहे थे। भड़ाना ने कहा कि हम सभी को अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय पूजा-अर्चना के लिए निकालना चाहिए। आज हमारी युवा पीढ़ी कंप्यूटर व इंटरनेट की जिंदगी में व्यस्त है और उनके पास अपने परिवार के लिए भी समय नहीं है। जो हमारे लिए हानिकारक है। ऐसे में हमें अपने ब\\\"ाों को समझाना होगा कि माता के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं है। इसलिए हम सभी को अपने व्यस्त जीवन में कुछ समय पूजा अर्चना के लिए अवश्य निकालना होगा। तभी हम और हमारा समाज तरक्की के पथ पर आगे बढ़ सकता है। माता की चौकी का आयोजन रविंद्र वधवा ने किया था। जो लगातार 15 साल से इस आयोजन को सफलतापूर्वक कर रहे हैं। इस मौके पर सतबीर सिंह बैसला, पूर्व पार्षद राजेश भाटिया, दीपक आहूजा, सूरज चितकारा, गोवर्धन सिंह, विकास राजे भाटिया, विजय छाबड़ा, शिव नारायण, मुकेश गोयल, हरीश मित्तल, सुभाष गोयल, नरेश यादव, राजीव गर्ग, ओमी डाबर आदि मौजूद थे।