पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लेटफार्म पर वाहन पार्क करना पड़ेगा भारी

प्लेटफार्म पर वाहन पार्क करना पड़ेगा भारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद - ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर मनमाने ढंग से वाहन पार्क करना अब लोगों को भारी पड़ेगा। इसके तहत स्टेशन प्रबंधन ने प्लेटफार्म नंबर एक पर नोटिस चिपका दिया है। इसके बाद भी अगर यात्री वाहन पार्क करता दिखा तो उसका चालान किया जाएगा। साथ ही उसका वाहन जब्त भी किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की शिकायत पर ही ये सख्त मूड प्रबंधन की ओर से बनाया गया है। दरअसल, सुबह के वक्त प्लेटफार्म नंबर-1 पर ही लोकल ट्रेनें आती है। यात्रियों को इन वाहनों के आने-जाने से दिक्कतें होती हैं। स्टेशन अधीक्षक केसी मीणा का कहना हे कि शुरुआती तौर पर नोटिस लगा दिया है। इसके बाद भी अगर कोई नहीं माना तो चालान किया जाएगा।