- Hindi News
- अलग अलग स्थानों पर ट्रेन दुर्घटना में दो मरे
अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन दुर्घटना में दो मरे
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
नॉर्दर्न रेलवे रूट पर अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने सुसाइड कर लिया। इनमें से दो लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। पहली घटना रविवार शाम 8.20 बजे हुई। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के बन रहे फुटओवर ब्रिज के पास एक युवक रेल लाइन पार करते ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी आईओ बृजपाल ने बताया कि युवक की उम्र 30 के करीब है। आस-पास मुनादी भी कराई गई है। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके दाएं हाथ पर आरएसपीपीएनबीएटी लिखा है। शव को बीके मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। दूसरी घटना रात 3 बजे जंक्शन केबिन-ओल्ड फरीदाबाद के बीच हुई। एक 24वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर सुसाइड कर लिया। युवक की पहचान बिहार स्थित मुजफ्फरपुर धरपड़ी के पिंटू कुमार पांडेय के रूप में हुई है। जीआरपी आईओ वेदराम ने बताया कि ड्राइवर ने युवक द्वारा ट्रेन के आगे लेट आत्महत्या करने की सूचना दी थी। उसके पास मिले फोन नंबर से बिहार में परिवार वालों को सूचित किया गया हे। शेष पेज-15
वे बिहार से चल दिए हैं। तीसरी घटना आजादनगर झुग्गी के समीप हुई। सुबह शौच जाते वक्त 35वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान आजादनगर झुग्गी निवासी पिंटू के रूप में हुई है। जीआरपी आईओ किशन सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का बायां हाथ कट गया था। पड़ोसी लोगों ने उसे बीके में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के वक्त उसने दम तोड़ दिया।