सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पन्हेड़ाखुर्द में कार्यरत संस्कृत के लेक्चर गोपाल शास्त्री को गणतंत्र दिवस पर बल्लभगढ़ एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शास्त्री युवा सेवा संगठन के अध्यक्ष है। सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए शास्त्री को सम्मानित किया गया। गांवों में शिक्षा की अलख जगाने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता के लिए यह पुरस्कार मिला है। शास्त्री ने बताया कि शिक्षा से ही सबकुछ संभव है। बिना शिक्षक मानव जानवर के समान है। लोगों को अपना हक तभी मिल सकता है। जब वे शिक्षित हो। जरूरतमंदों के लिए नियमित अंतराल पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। युवाओं को अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा करने के लिए प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। गांवों में जागरूकता शिविर का आयोजन भी संगठन के मुख्य कार्यों में शामिल है। शास्त्री ने बताया कि पुरस्कार मिलने से सामाजिक उत्तरदायित्व अधिक बढ़ जाती है।
इस पर खरा उतरने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा। पुरस्कार मिलने पर स्कूल की प्रिंसिपल शशि बाला, युवा सेवा मंडल के अध्यक्ष संत सिंह हुड्डा, महासचिव धीरज रावत, शिक्षाविद विष्णु मलिक, लोकेश शास्त्री सहित बड़ी शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है।