- Hindi News
- तैयारी अंतिम चरण में, 30 जनवरी तक काम होगा फिनिश
तैयारी अंतिम चरण में, 30 जनवरी तक काम होगा फिनिश
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
28वें इंटरनेशनल सूरजकुंड मेले की तैयारियों में तेजी आ गई है। 30 जनवरी को थीम स्टेट और कंट्री पार्टनर मेले को पूरी तरह तैयार कर मेला प्राधिकरण को सौंप दिया जाएगा। गोवा के रंग में मेला परिसर को रंग दिया गया है। श्रीलंका की झलक भी मेले में दिखाई दे रही है।
इस बार दोनों समुद्र तटीय प्रदेश व देश की झलक से पर्यटक रूबरू होंगे। काम कर रहे कारीगरों में भी खासा उत्साह है। इनकी कला को बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक देखेंगे। इसी खुशी भी इनके चेहरों पर देखी जा सकती है।
गोवा की दिखेगी खूबसूरती : अगर कभी आप गोवा नहीं गए हैं तो यह एक सुनहरा मौका होगा। अपनी खूबसूरती के गोवा दुनिया में मशहूर है। पर्यटक निराश होकर नहीं लौटे। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। समुंद्र, विभिन्न तरह के व्यंजन और वहां के पारंपरिक नृत्य सभी का एक साथ परिसर में लुत्फ उठा सकते हैं। पर्यटकों को वहां की संस्कृति की जानकारी देने के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।
मेला परिसर में घूमेगा रथ : मेला देखने आने वाले पर्यटकों को गोवा की संस्कृति की जानकारी देने के लिए एक रथ तैयार किया गया है। यह मेला परिसर में एक से दूसरे स्थान पर घूमता रहेगा। जो पर्यटन संबंधित सभी जानकारी देगा। अरावली की वादियों में ही गोवा की झलक देखने की तमन्ना पूरी होगी। मेले को शुरू होने में अभी चार दिन बाकी है। इसके पहले परिसर पूरी तरह वहां के रंग में रंग जाएगा। हर स्टॉल पर गोवा से संबंधित स्लोगन दिखेगा। चौपाल को भी समुंद्र के रंग में रंगा जा रहा है। शेष पेज-15
बॉलीवुड की मिलेगी जानकारी
चौंकिए मत। मेला घूमने आने वाले पर्यटक बॉलीवुड के इतिहास से रूबरू होंगे। मुंबई के बाद गोवा बालीवुड के लिए आकर्षण का केंद्र है। गोवा के कलाकारों द्वारा इंडिया सिनेमा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बेहतरीन पोस्टर लगाने की तैयारी कर रहे हैं। निश्चित तौर पर इन पोस्टर पर पर्यटकों की निगाह पड़ते ही, हटेगी नहीं। यह दावा वहां से आए कलाकारों का है। श्रीलंका गेट तैयार किया गया है। यहां बड़े मास्क लगाए गए हैं।
कोट्स: