युवा परोपकार पर दें जोर: प्रणव
फरीदाबाद - सेक्टर 22 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जय भारत नवनिर्माण परिषद द्वारा कंबल व वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डी एस राय ने की। मंदिर के महंत आचार्य सर्वेश पांडेय ने मंत्रो\\\'चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनादि सेवा प्रकल्प के अध्यक्ष प्रणव शुक्ला ने कहा कि परोपकार से बढ़कर कुछ नहीं है। देश में लोकतंत्र मजबूत बनाने के लिए परोपकार तंत्र को सुदृढ़ बनाना होगा। इसमें युवाओं की भूमिका अहम हो सकती है। उन्होंने परिषद के चेयरमैन योगेंद्र राय, मंदिर के अध्यक्ष अमित यादव, समाजसेवी गंगेश तिवारी, आर के सिंह, कवि नरेंद्र शर्मा, अनिल प्रताप सिंह, रामाकांत तिवारी, संतोष यादव सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। सौ से अधिक कंबल वितरित किए गए। इसके उपरांत आचार्य पांडेय के नेतृत्व में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन सुन उपस्थित लोग झूम उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन पुष्करणा, संस्था के महासचिव संतोष कुमार, विजय मिश्रा, राजेंद्र सिंह, विजय मिश्रा, गजेंद्र सिंह, संतोष यादव, वसंत मिश्रा, वीरेंद्र भारद्वाज, बी एस दूबे, ए के तिवारी, आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अवधेश यादव, सुभाष यादव, राम कुमार, राम बिहारी, डॉ. राजबीर सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर अंगद चौरसिया, संजीव कुशवाहा, प्रमोद झा, ध्रुव ठाकुर, सी एम त्रिपाठी, अश्विनी राय सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।