पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल नेशनल गोल्ड विजेता तीरंदाज कुणाल का हुआ स्वागत

स्कूल नेशनल गोल्ड विजेता तीरंदाज कुणाल का हुआ स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद - आंध्रप्रदेश में हुई 59वीं स्कूल नेशनल तीरंदाजी के रिकर्व टीम ईवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे कुणाल कलसी का सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा उपस्थित हुए। उन्होंने कुणाल को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उसे सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस बार स्कूल के खिलाडिय़ों को नेशनल स्तर पर जिताने का उनका पूरा ध्यान है। इसके अलावा स्कूल से इस प्रतियोगिता में भाग लेनी वाली लड़कियों की टीम का भी स्वागत किया गया। कोच दीपक अहलावत ने बताया कि वे दूसरे तीरंदाजों को अभ्यास कराने के चलते टीम के साथ नहीं जा सके थे। कुणाल जीवा स्कूल का 10वीं का छात्र है। उसने अंडर-17 आयुवर्ग में रिकर्व ईवेंट में हिस्सा लेते हुए टीम का गोल्ड मेडल जिताने में प्रमुख भूमिका निभाई। और जिले का नाम रोशन किया है।
15 साल बाद जिले ने इस खेल में नेशनल स्तर पर गोल्ड हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि अब फरवरी में नासिक में अंडर-19 आयुवर्ग में होने वाली स्कूल नेशनल की तैयारियों पर अब उनका ध्यान हैं। कुणाल ने भी अपनी कामयाबी का श्रेय अपने कोच दीपक अहलावत की मेहनत को दिया। इस मौके पर स्कूल अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, सहायक शिक्षा अधिकारी((खेल))बुद्धिराम धनकड़ सहित स्कूल स्टॉफ उपस्थित था।