जीवा स्कूल में बनेगी तीरंदाजी अकादमी
भास्कर न्यूज. फरीदाबाद
तीरंदाजी में स्कूल स्तर पर ही फरीदाबाद से ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी तैयार करने को जीवा स्कूल ने जिला शिक्षा विभाग को सपोर्ट करने का निश्चय किया है। इसके तहत अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने अपने स्कूल के चौथे फ्लोर पर जिले की पहली बड़ी अकादमी बनाने की घोषणा की है। इसके तहत उन्होंने काम शुरू कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस अकादमी पर करीब 15 लाख के खर्च का अनुमान लगाया गया हैं। वहीं साजो-सामान पर करीब 10 लाख का आंकलन किया गया है। ताकि अ\\\'छा टैलेंट संसाधनों की कमी के चलते पीछे न हटे। मार्च तक इसका उद्घाटन करने का फैसला स्कूल प्रबंधन ने किया है।
कैसी होगी अकादमी
अकादमी में 20मी. से 60 मी. की रेंज में स्कूली स्तर के खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। इसमें 6 टारगेट की सुविधा रहेगी। जिसपर 30 ब\\\'चे एक साथ अभ्यास कर सकेंगे। वहीं 100 ब\\\'चे रोज के इस अकादमी में अभ्यास कराने का टारगेट रखा जाएगा। यह अकादमी ओपन चलेगी। इसमें मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को फ्री प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन दूसरे खिलाडिय़ों को कोचिंग की मामूली फीस चुकानी पड़ेगी। कोच दीपक अहलावत ने बताया कि उनके प्रयास के चलते ही जिले में एक अकादमी की जरूरत थीं। जिसकी कमी जीवा स्कूल ने सपोर्ट कर पूरी कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा ने बताया कि ब\\\'चों के लिए यह अ\\\'छा कदम हैं। और स्कूल के इस कार्य के लिए वे तारीफ करते हैं। उम्मीद है कि इस जिले के खिलाड़ी अगली बार पदकों की झड़ी लगाएंगे।