- Hindi News
- जेएनएनयूआरएम के तहत डीपीआर बनाने को बैठक
जेएनएनयूआरएम के तहत डीपीआर बनाने को बैठक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
नगर निगम सभागार में जेएनएनयूआरएम के तहत शहर के विकास का खाका ((डीपीआर)) बनाने को बैठक आमंत्रित की गई। जिसमें मेयर अशोक अरोड़ा, सीनियर डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा और डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला सहित वार्ड पार्षद शामिल हुए। सभी से इस डीपीआर के तहत विचार मांगे गए। अधिकारियों के मुताबिक करीब 1100 करोड़ का इसके तहत पिछला बकाया बचा है। इसके तहत शहर के विकास कार्यों को करने के लिए ही इस डीपीआर को बनाया जा रहा है। जिसे जेएनएनयूआरएम कार्यालय में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अगर इससे ऊपर का बजट बना तो उसे भी मंजूरी दिलाने के लिए भेजा जाएगा। एक्सईएन अनिल मेहता के अनुसार इस महीने डीपीआर बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।