पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्थ विभाग अलर्ट, टीमें गठित

हेल्थ विभाग अलर्ट, टीमें गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद - एक फरवरी से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। मेले में स्वास्थ्य सुविधाओं को चाकचौबंद रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मेले के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राइवेट अस्पतालों से भी टाइअप किया गया है। इसके अलावा मेले में विभिन्न बीमारियों पर जागरूकता फैलाने पर भी जोर रहेगा।
क्या है तैयारी: मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने छह डॉक्टरों की एक टीम बनाई है। किसी भी परिस्थिति में तुरंत इलाज देने के लिए अलग-अलग जगह प्राथमिक उपचार के लिए स्टॉल बनाए जाएंगे। एक पोस्ट सूरजकुंड, एक मैगपाई, एक मेले में झूलों के पास, एक बडख़ल व सेक्टर-12 में बनाई जाएगी। किसी दुर्घटना होने पर व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जा सकेगा। इसके अलावा मेले में 24 घंटे एंबुलेंस अलर्ट रहेगी। इनमें दो एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग की होंगी और चार प्राइवेट। इसके अलावा मेले में लगने वाले फूड स्टॉल पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों की जांच के लिए फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की टीम भी सक्रिय रहेगी। इसकी जिम्मेदारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पीसी आर्या को सौंपी गई है। शेष पेज - १७
अवेयरनेस पर जोर:
सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह ने कहा, सूरजकुंड मेले को लेकर टीमों का गठन कर दिया गया है। मेले का नोडल आफिसर डॉ. शशि गांधी को बनाया गया है। मेले में आने वाले पर्यटकों को विभिन्न बीमारियों पर जागरूक भी किया जाएगा। जागरूकता के होर्डिंग लगाएं जाएंगे। साथ एचआईवी-एड्स पर जानकारी के लिए मेले में स्टॉल भी लगाई जाएगी, जहां काउंसलर की ड्यूटी लगाई गई है।