पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरजकुंड मेले को मिलेगी 24 घंटे बिजली

सूरजकुंड मेले को मिलेगी 24 घंटे बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले को 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए निगम ने पूरी प्लानिंग कर ली है। इसके तहत सूरजकुंड एरिया में बिजली लाइनों की मेंटिनेंस करा दी गई है। सबस्टेशनों की भी मरम्मत कर तैयार किया गया है। इसके अलावा मेले को बिजली सप्लाई देने के लिए अलग से 400-400 केवीए के दो अस्थाई ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। जिससे पूरे मेले को 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जा सके।
निगम की तैयारी
मेले को लेकर सूरजकुंड में लगे ट्रांसफार्मरों व बिजली लाइनों की मेंटिनेंस कर दी गई है। जिससे इनमें कोई खराबी न आए। इसके अलावा निगम ने यहां 400-400 केवीए के दो अस्थाई ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इनसे एक से 15 फरवरी तक मेले को सप्लाई दी जाएगी। यदि निगम के स्थाई सिस्टम में कुछ गड़बड़ी होती है तो इन ट्रांसफार्मरों से मेले को बिजली सप्लाई की जाएगी।
सुचारू रहेगी सप्लाई
फरीदाबाद सर्कल के एसई आरएस यादव के अनुसार सूरजकुंड मेले को लेकर बनाई गई प्लानिंग के तहत काम पूरा कर लिया गया है। बिजली लाइनों व ट्रांसफार्मरों की मेंटिनेंस का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा अस्थाई ट्रांसफार्मरों से भी बिजली सप्लाई को सुचारू रखा जाएगा। इसके अलावा 1 से 15 फरवरी तक मेले के दौरान स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। यह स्टाफ मेले में बिजली सप्लाई की व्यवस्था पर नजर रखेगा।