पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद पुत्र के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

पार्षद पुत्र के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद - मुजेसर में एक वर्कशॉप संचालक के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने महिला पार्षद के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इससे पहले पीडि़त एसीपी व मुजेसर थाने के कई दिनों से चक्कर लगा रहे थे लेकिन पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही थी। घायल के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में सही धारा नहीं लगाई और दबाव में आकर हल्की कार्रवाई की है। इस बारे में वह जल्द पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे। मकान नंबर-6491 गली नंबर-34 संजय कॉलोनी निवासी रामपाल कुंडु ने मुजेसर थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके भाई रामलाल कुंडु की मुजेसर में एक वर्कशॉप है। 24 जनवरी को ऋषि चौधरी पुत्र राजपाल सिंह निवासी मकान नंबर-1177 सेक्टर-23 ए आया और उनके भाई रामलाल के साथ मारपीट की। इसके बाद उनके भाई को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। यहां तक कि एसीपी मुजेसर के पास तीन बार शिकायत लेकर गए। इसके बाद इस मामले में कार्रवाई भी ठीक प्रकार से नहीं की गई। रामपाल ने बताया कि ऋषि चौधरी की मां पार्षद हैं।