पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर चुनाव में परचम लहराएगी भाजपा : भट्ट

कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर चुनाव में परचम लहराएगी भाजपा : भट्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर पूरे देश में भाजपा विजय का परचम लहराएगी। लोकसभा चुनाव में 300 सीटों का आंकड़ा पार कर भाजपा नया इतिहास रचेगी। यह बात हरियाणा भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने कही। वे मंगलवार को सीकरी स्थित मिलन वाटिका में पृथला विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों की ओर से आयोजित
बूथ समिति की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। मीटिंग की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय गौड़ ने की।
भट्ट ने कहा कि भाजपा को सत्ता में लाने के लिए प्रत्येक मंडलाध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति को अपने बूथ पर पुरजोर मेहनत करनी पड़ेगी। जिस वोटर का नाम लिस्ट में नहीं है, उसका वोट बनवाना, फार्म-6 व 8 भराना प्रत्येक कार्यकर्ता का कार्य है। प्रत्येक बूथ पर 30 कार्यकर्ताओं की समिति बनानी होगी। मीटिंग को जिलाध्यक्ष अजय गौड़ व प्रदेश सचिव संदीप जोशी ने भी संबोधित किया। मीटिंग के आयोजक एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नयनपाल रावत ने भट्ट, संदीप जोशी व पार्टी के नेताओं को विश्वास दिलाया कि पृथला विधानसभा क्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे जोश व उत्साह से भरा हुआ है।
रावत व बीएलए-1 दिगंबर चौधरी तथा तीनों मंडलों के अध्यक्ष प्रीतम गहलोत, मनोज भाटी व चौ. प्रीतम रावत ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पलटू जेलदार, डिप्टी डिंडे, तीर्थपाल डिंडे, धीरज त्यागी, हरपाल धनखड़, भीम सिंह लांबा, चतरलाल मलिक, विक्रम मलिक, जयपाल गहलोत, प्रमोद नागर, मास्टर श्रीचंद शर्मा, ब्रह्मदत्त जवां, हंसराज तेवतिया, राजेंद्र तेवतिया, राजेंद्र अत्री, शेर सिंह मेंबर, रणजीत, बीरचंद अटाली, पंडित हृदयराम, राजबीर फौजी, रत्तीपाल हरफली, कौशल हरफला, गिर्राज हीरापुर, दुर्गेश नरियाला, सतीश शर्मा, रोशन नंबरदार, पूरन धनखड़, मोहरपाल चौधरी, सूरज फिरोजपुर, ठाकुर श्याम सिंह, पवन जांगड़ा, सुनील भाटी,
संदीप हुड्डा, नीटू हुड्डा, धर्मेंद्र हुड्डा, कैलाश अत्री, जयपाल गहलोत, शिवकुमार फौजी,
हरिचंद फौजी, पूर्व सरपंच
श्रीपाल, देवेंद्र तंवर, वेद
तंवर, ठाकुर सूरजपाल, राव लालचंद, राव डिप्टी, इंद्रजीत तेवतिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।