पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक में 11 हजार ठगे, आरोपी दबोचा

बैंक में 11 हजार ठगे, आरोपी दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
नीलम बाटा रोड स्थित यूनियन बैंक के अंदर 11 हजार रुपए की ठगी करने का मामला कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है। ठगी के आरोपी को बैंक से कुछ ही दूरी पर दबोच लिया गया था। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। राहुल कॉलोनी मकान नंबर-372 मस्जिद वाली गली एनएच-3 एनआईटी फरीदाबाद निवासी नसीम ने कोतवाली थाने में दी शिकायत में बताया कि 18 जनवरी को वह और उसका भाई नीलम बाटा रोड स्थित यूनियन बैंक में 11 हजार रुपए जमा कराने के लिए आए हुए थे।
करीब 10 बजे सुबह बैंक के गेट के पास वह पर्ची भर रहा था तभी उसके पास एक आदमी आया और उससे कहा कि उसके पास 50 हजार रुपए की गड्डी है। इसके बाद आदमी ने उससे 11 हजार रुपए मांगे और कहा कि वह उसके 11 हजार रुपए जमा करा दूंगा। इसी दौरान उसने फोन करने के बहाने उससे मोबाइल फोन भी ले लिया और उसने उनको बैक के गेट के पास बाहर खड़ा कर दिया और कहने लगा कि जल्दी आपके पैसे जमा करके आ रहा हूं। वह कुछ देर उस आदमी का इंतजार करता रहा। शक होने पर उसने बैक के अंदर जाकर देखा तो उसको वह आदमी वहां पर नहीं मिला। इसके बाद उसने आदमी द्वारा दी गई रूमाल की गड्डी को खोलकर देखा तो उसमें लाइनदार कागज मिला। इसमें नोटों के साइज की गड्डी बनी हुई थी। वह और उसके भाई ने उस आदमी को आसपास तलाश किया लेकिन वह आदमी नहीं मिला। इसके बाद वह और उसका भाई बाहर की तरफ भागे। कुछ देर बाद उनको एसी नगर सिंडिकेट बैक वाली गली में वही आदमी दिखाई दिया। उन्होंने उसको दबोच लिया। इसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर मामला दर्ज कर लिया। शेष पेज - १७


मामले की जांच कर रहे एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी का नाम गाजियाबाद निवासी अर्जुन उर्फ मोहनसिंह उर्फ शीला है। वह मूलरूप से खुर्जा यूपी का रहने वाला है। वह फरीदाबाद में केवल ठगी करने के लिए आया था। इसको एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। इसके बाद इससे पूछताछ की जाएगी।