- Hindi News
- बिजली के गलत बिलों को लेकर मिले एसडीओ से
बिजली के गलत बिलों को लेकर मिले एसडीओ से
फरीदाबाद - तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सूर्या विहार पार्ट-1, पार्ट-2, तिलपत, नवीन नगर, विनय नगर आदि क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा भेजे जा रहे अनाप-शनाप बिलों को लेकर मंगलवार को इनेलो के तिगांव हल्का अध्यक्ष वीरपाल गुर्जर बिजली विभाग के एसडीओ एसएस सौरोत से मिले। इस दौरान गुर्जर ने कई बिलों को अपनी उपस्थिति में एसडीओ द्वारा ठीक कराया गया। गुर्जर ने एसडीओ से कहा कि बिजली विभाग द्वारा लोगों के एवरेज व गलत रीडिंग द्वारा अनाप-शनाप बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि बिजली विभाग इस प्रकार की हो रही चूक को गंभीरता से लेकर इसे ठीक करने का कार्य करे। इसके अलावा उपरोक्त क्षेत्रों में टीडी के मीटर लगे हुए हैं, जिससे लोगों के बिल \\\'यादा आ रहे हैं, इसलिए यहां पर टीडी के बजाए पीपी के मीटर लगाए जाएं। एसडीओ सौरोत ने गुर्जर को आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे पर एसई साहब से चर्चा करेंगे और उपरोक्त क्षेत्रों में पीपी मीटर लगाए जाएंगे। इस मौके पर गुर्जर के साथ मुख्य रूप से पंकज कुमार, हरि पाण्डे, गांधी पाठक, शंकर ठाकुर, राजू लहडौला, हरि सिंह गहलौत, पुष्पेंद्र फत्तूपुरा, अशोक अधाना, योगेन्द्र नागर, अविनाश त्यागी, सतबीर ठाकुर, धर्मबीर पहलवान, मलकीत सिंह, प्रेम भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
वीर सिंह नागर, प्रेमचंद पहलवान, सचिन चंदीला आदि लोग उपस्थित थे।