- Hindi News
- क्रिकेट टूर्नामेंट: केसीएम का खिताब पर कब्जा
क्रिकेट टूर्नामेंट: केसीएम का खिताब पर कब्जा
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
दिल्ली-मथुरा रोड स्थित एमवीएन यूनिवर्सिटी में अंडर-19 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें 11 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच केसीएम पब्लिक स्कूल बंचारी व बीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया। केसीएम ने बीएम स्कूल पलवल को हरा दिया। समापन समारोह में एमवीएन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एस के लूथरा उपस्थित थे। उन्होंने विजयी टीम को पुरस्कार व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। विभिन्न खेलों में युवा करियर बनाने के लिए आ रहे हैं। यह शुभ संकेत है। छात्रों को अपने मनपसंद खेलों में भाग लेना चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासन अपनाने की सलाह दी, जिससे वे अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर हो सकें। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के उ\\\'\\\'वल भविष्य की कामना की।