- Hindi News
- छात्रों ने नरौरा परमाणु बिजली स्टेशन का दौरा किया
छात्रों ने नरौरा परमाणु बिजली स्टेशन का दौरा किया
फरीदाबाद - अरावली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स व लेक्चरर्स ने नरौरा परमाणु बिजली स्टेशन का दौरा किया। इसका उद्देश्य उन्हें नवीनतम जानकारी से अवगत कराना था। दौरे के दौरान बिजली के उत्पादन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। बिजली के उत्पादन में ऊर्जा केंद्र द्वारा अपनाई जाने वाले प्रणालियों से संबंधित जानकारी छात्रों ने ली। संयंत्र के अंदर उनका स्वागत किया गया। उन्हें परमाणु बिजली उत्पादन के सभी चरण दिखाए। इस दौरान स्टूडेंट्स को कई जानकारी दी गई। छात्रों ने एनपीसीआईएल के अधिकारियों से बातचीत की। स्टूडेंट्स ने भी नरौरा परमाणु बिजली स्टेशन व उसके संचालन पर एक विस्तृत जानकारी पेश की। इसमें उन्होंने एनपीसीआईएल के विभिन्न सुरक्षा पहलुओं को भी शामिल किया।