किशोरी की सिर कटी लाश की हुई पहचान
अब पुलिस की टीम जल्द ही इस मामले का करेगी पर्दाफाश
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
भूपानी थाने के अंतर्गत कटपुला पुल, आगरा कैनाल के किनारे झाडिय़ों में 7 अक्टूबर को मिली सिर कटी लाश की शिनाख्त हो गई है। सीआईए भूपानी के इंचार्ज संजीव कुमार ने किशोरी की सिर कटी लाश की शिनाख्त कराई। किशोरी की शिनाख्त सलवार, चप्पलों, अंगूठी व अन्य कपड़ों से हुई है। अब पुलिस की टीम जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर देगी। इस बारे में मंगलवार को सीआईए भूपानी की टीम मृतका के परिजनों से मिली और छानबीन शुरू कर दी।
मवई गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने 7 अक्टूबर को पुलिस को सूचित किया कि एक किशोरी का शव कटपुला पुल के पास झाडिय़ों में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक 15 साल की किशोरी का सिर शव से अलग पड़ा हुआ था। सिर से चमड़ी गायब थी। किशोरी ने सूट सलवार पहने हुए थे। सीआईए भूपानी के इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि किशोरी का नाम दनिष्ता था। उसके पिता का नाम फखरूद्दीन है। किशोरी की उम्र करीब 18 साल थी। वह \\\'योति नगर थाने के तहत आने वाली करदमपुरी बस्ती में रहती थी। 6 अक्टूबर को दनिष्ता के बारे में थाने में गुमशुदगी की रपट दर्ज की गई थी।
दिल्ली पुलिस भी किशोरी की तलाश कर रही थी। इंचार्ज संजीव कुमार का कहना है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की जांच की। इसके बाद किशोरी की शिनाख्त हो पाई। अब किशोरी से मिलने-जुलने वालों से पूछताछ की जाएगी। जल्द मामला ट्रैस हो जाएगा।