जेएनएनयूआरएम से वैध होंगी 66 कॉलोनियां!
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
नगरनिगम फरीदाबाद के अंतर्गत आने वाली 66 अवैध कॉलोनियों को अब जवाहर लाल नेहरू अर्बन रिन्युएबल मिशन ((जेएनएनयूआरएम)) के तहत रेगुलाइज कराने का सुझाव डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला ने बनने वाली डीपीआर में दिया है। इस सुझाव के तहत इन अवैध कॉलोनियों में जेएनएनायूआरएम के तहत मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने पर रा\\\'य सरकार से निर्धारित डवलेपमेंट चार्ज 150 रुपए गज में से करीब 45 फीसदी चार्ज कम होने का आकलन किया गया है। लोगों को भारी ड्यू टैक्स भरने की समस्या से निज़ात दिलाई जा सकेगी। लोगों को करीब 100 रुपए गज के हिसाब से ही अपने ड्यू टैक्स देने होंगे। साथ ही कॉलोनियां भी रेगुलाइज हो जाएंगी।
बकाया 11 सौ करोड़ रुपए
सोमवार देर शाम मेयर अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में जेएनएनयूआरएम के तहत बकाया 1100 करोड़ रुपए की राशि को खर्च करने के तहत बनने वाली डीपीआर के लिए सुझाव देने को नगरनिगम सभागार में बैठक हुई। जिसमें वार्डों के पार्षदों से शहर में विकास कार्य कराने के लिए सुझाव लिए गए। इसमें 66 अवैध कॉलोनियों को लेकर ही डिप्टी मेयर राजेंद्र भा मला ने इस डीपीआर के तहत विकास कार्य करा मूलभूत सुविधाएं देने का सुझाव दिया।
सुविधाओं को तरस रही ये कॉलोनियां
आदर्श नगर पार्ट-1 और 2, अ\\\'जी कॉलोनी, अजरौंदा एक्सटेंड आबादी, अनंगपुर डेयरी, अनखीर गांव, आर्य नगर एक्सटेंशन, बसेलवा कॉलोनी एक्सटेंशन, भगत सिंह कॉलोनी, भारत कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी एक्सटेंशन, भीकम कॉलोनी एक्सटेंशन, भूड कॉलोनी, बुढैंना एक्सटेंशन, चेतराम कॉलोनी, छ\\\'जन नगर, डबुआ एक्सटेंशन-1 और 2, दीपावली इंक्लेव, गौंछी एक्सटेंड आबादी, एक्सटेंड आबादी बडख़ल-1 और 2, एक्सटेंड आबादी सारन, गाजीपुर कॉलोनी, हरिनगर कॉलोनी, हरि विहार, इंद्रा कॉम्पलेक्स, जैन कॉलोनी, जीवन नगर, कृष्णा कॉलोनी, कुंदन कॉलोनी एक्सटेंशन, महावीर कॉलोनी, मेवला महाराजपुर एक्सटेंशन, मुकेश कॉलोनी एक्सटेंशन, नंबरदार कॉलोनी, नंगला इंक्लेव पार्ट-2, नवादा एक्सटेंशन, नवलू कॉलोनी, न्यू साईदावाडा, निखिल-ओम-पंचशील इंक्लेव, पथवारी कॉलोनी, पॉवर हाउस कॉलोनी, पूरन इंक्लेव, राजा नाहर सिंह कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, रॉव रधुवीर कॉलोनी, रॉव सुलतान सिंह कॉलोनी, एसजीएम नगर ब्लॉक-पी और एफ, जी, एच। शेष पेज - १७
संजय कॉलोनी एक्सटेंशन, संत नगर, सरस्वती कॉलोनी, सरपंच कॉलोनी, शिव कॉलोनी, शिव कॉलोनी एक्सटेंशन, शिव दुर्गा एंड भरत विहार, श्याम कॉलोनी, श्याम कॉलोनी एक्सटेंशन, सुबेदार कॉलोनी, सुभाष नगर, सूर्या कॉलोनी, सूर्या विहार, त्रिखा कॉलोनी, विजय नगर, यादव कॉलोनी।