पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डबल एंट्री सिस्टम से बनेगा नगर निगम का बजट

डबल एंट्री सिस्टम से बनेगा नगर निगम का बजट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
नगरनिगम का बजट इस बार डबल एंट्री सिस्टम के तहत बनाया जाएगा। यह पहली बार नगरनिगम के बजट बनाने को लागू किया जा रहा है। बड़े अधिकारियों का मानना है कि इससे पैसों के लेन-देन मामले में पारदर्शिता आएगी। साथ ही घोटालों को रोका जा सकेगा। वहीं पैसों के खर्च को बचाकर नगरनिगम के खजाने को संभाला जा सकेगा। इस सिस्टम में कोड डालते ही पूरा बजट ब्यौरे के हिसाब से शहर के विकास पर खर्च का लेखा-जोखा सामने होगा।
क्या है डबल एंट्री सिस्टम
डबल एंट्री सिस्टम एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर है। इसमें पूरे साल का बजट शहर के विकास के हर मद के हिसाब से बनाया जाएगा। ये पूरा ऑनरिकार्ड रहेगा। बजट पास होने के बाद से जब भी शहर के विकास कार्य होंगे। ये अपने आप ही राशि उसे अपडेट कर देगा। मान लो इसमें सड़क का कोड अर्थात 001 दिया है। उस पर पूरे खर्च का साल भर के बजट के हिसाब से ब्यौरा दर्ज है। अब कहां-कहां विकास कार्य हो रहे हैं। और होते जा रहे हैं। वे इसमें अपडेट किए जाते रहेंगे। जब भी अधिकारियों को पूरी जानकारी लेनी होगी। तो वे इस कोड को सिस्टम में डालेंगे। जिस पर कितना पैसा बचा है। कितना कहां-कहां खर्च हुआ। कौन-कौन से प्रोजेक्ट में खर्च हुआ सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी।
ली गई बैठक
मंगलवार को नगरनिगम फाइनेंस कमिश्नर रवि सिंगला द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को इस सिस्टम के तहत बजट तैयार करने को कोड प्रक्रिया समझाने को नगरनिगम सभागार में बैठक ली। फाइनेंस कमिश्नर एवं डीटीपी रवि सिंगला ने बताया कि इसके तहत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह सिस्टम नगरनिगम के लिए काफी फायदेमंद होगा।