- Hindi News
- आरएमपी ने की छापा कार्रवाई की कड़ी निंदा
आरएमपी ने की छापा कार्रवाई की कड़ी निंदा
भास्कर न्यूज - होडल
आरएमपी डॉक्टर एसोसिएशन की बैठक डबचिक पर्यटन केंद्र में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सुरेश कुमार ने की। बैठक में कथित आरएमपी डॉक्टरों पर आए दिन हो रही छापामारी की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में फरीदाबाद और पलवल के आरएमपी मौजूद थे। प्रधान राजेश कुमार व महासचिव शरद कुमार ने कहा कि आरएमपी गरीबों को कम पैसे में इलाज कर रहे हैं फिर भी सरकार उन पर छापे मारकर उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि हम गरीबों का इलाज 20 से 30 रुपए में कर देते हैं। जबकि एमबीबीएस डॉक्टर उसी इलाज के भारी भरकम पैसे लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हम लोगों पर छापा मारने वाली टीम एक कमरे में बैठकर बगैर कुछ देखे व चेक किए ही हमारे खिलाफ मामला दर्ज करा देते हैं। उन्होंने कहा, सरकार ने 1965 व 1970 में आरएमपी डॉक्टरों के लाइसेंस बनाए थे। उसके बाद यह लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया बंद कर दी गई। इसलिए डॉक्टर अन्य रा\\\'यों से लाइसेंस बनवाकर लोगों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएमपी एमबीबीएस डॉक्टरों के पास ही ट्रेनिंग लेने के बाद मरीजों का इलाज करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ हो रहे अत्याचार की गुहार सरकार के हाईकमान व स्वास्थ्य विभाग के मंत्री के पास भी लगाई है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बैठक में सतीश कुमार, एनके विश्वास, अनिल दास के अलावा सहित बड़ी संख्या में आरएमपी मौजूद थे।