- Hindi News
- सीबीएसई: प्रोफिशिएंसी टेस्ट 14 अप्रैल से
सीबीएसई: प्रोफिशिएंसी टेस्ट 14 अप्रैल से
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में 14 अप्रैल से प्रोफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10वीं कक्षा के छात्र शामिल होंगे। इसके माध्यम से छात्रों के कमजोर व मजबूत पक्ष को जाना जाएगा। यह परीक्षा 5 दिनों तक आयोजित की जाएगी। इसका मकसद छात्रों में शैक्षणिक रुझान, उनकी योग्यता, रुचि और समस्याओं को परखना है। इसमें शामिल होने के लिए छात्रों को दबाव नहीं बनाया जाएगा। वे अपनी मर्जी के अनुसार इसमें भाग ले सकते हैं। साथ ही किसी भी विषय में परीक्षा दे सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में छात्रों को इससे करियर चुनने में मदद मिलेगी। इस परीक्षा के जरिए छात्र-छात्राओं को यह पता चल पाएगा कि वे किस विषय में मजबूत हैं और किस में कमजोर। इसके साथ ही अभिभावकों को भी अपने ब\\\'चों को 12वीं और उससे आगे की पढ़ाई के लिए विषय चुनने की सलाह देने में मदद मिलेगी।
अलग-अलग है फीस
प्रोफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होने वाले छात्रों के लिए फीस निर्धारित की गई है। विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग फीस है। एक विषय के लिए न्यूनतम 300 रुपए दो विषयों के लिए 400 रुपए, तीन विषयों के लिए 500 रुपए और सभी पांच विषयों के लिए 600 रुपए निर्धारित हैं।
टेस्ट डेट: 14 अप्रैल: अंग्रेजी, 15 अप्रैल: गणित, 16 अप्रैल: विज्ञान, 17 अप्रैल: सामाजिक विज्ञान, 18 अप्रैल: हिंदी।