- Hindi News
- स्व\'छ शहर के लिए 23 फरवरी को फरीदाबाद मैराथन में दौड़ेगा शहर
स्व\'छ शहर के लिए 23 फरवरी को फरीदाबाद मैराथन में दौड़ेगा शहर
फरीदाबाद - ग्रीन फरीदाबाद के संकल्प के साथ शहर 23 फरवरी को दौड़ेगा। इसकी घोषणा डीसी बलराज सिंह ने की है। काउंट डाउन शुरू हो गया है। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और जिला प्रशासन के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे। इसमें खेल जगत की हस्तियां भी भाग लेंगी। मकसद लोगों को स्व\\\'छता के लिए जागरूक करना है। इस संबंध में बाटा चौक स्थित फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। डीसी बलराज सिंह ने मैराथन की वेबसाइट को भी लांच किया। उद्योगपति के. सी. लखानी ने बताया कि एफआईए की डायमंड जुबली के अवसर पर इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन को रन फॉर ग्रीन एंड क्लीन फरीदाबाद नाम दिया गया है।
इनके शिरकत करने की संभावना : मैराथन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसमें कपिल देव, मिल्खा सिंह, विजेंद्र कुमार, अंजुम चोपड़ा, चेतन शर्मा, गगन नारंग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ के शामिल होने की संभावना है। मिस एशिया पैसिफिक सृष्टि राणा भी मैराथन में हिस्सा लेंगी। शेष पेज - १७
गौतम गंभीर से भी इस विषय में बात की जा रही है। मैराथन में 12 साल से कम उम्र के ब\\\'चे हिस्सा नहीं लेंगे।
बनाए गए तीन स्लैब
इसके तीन स्लैब बनाए गए हैं। 12 से 15 साल तक के ब\\\'चों और 60 साल से ऊपर की उम्र के लोगों के लिए 3 किलोमीटर की रेस का आयोजन किया जाएगा। 15 से 60 साल तक के ब\\\'चों के लिए 5 किलोमीटर और लंबी रेस लगाने वाले लोगों के लिए 10 किलोमीटर की रेस का आयोजन किया जाएगा। इस रेस में कोई भी भाग ले सकता है। एफआईए का प्रयास है कि कम से कम 10 हजार लोगों को मैराथन में शामिल किया जाए। इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों, आरडब्ल्यूए, एनजीओ व अन्य संस्थाओं से सहयोग लिया जाएगा। सतीश कुमार जैन ने बताया कि मैराथन के लिए ऑन लाइन फरीदाबाद मैराथन डॉट कॉम पर आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर एफआईए के प्रधान डा. एस.के.गोयल, मानव रचना एफएम रेडियो के निदेशक मुकेश गंभीर, मानव रचना के खेल निदेशक सरकार तलवार, एफआईए के उपप्रधान एस.के.कपूर, सचिव कर्नल शैलेन्द्र कपूर, पुलकित गोयल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।