पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र से कुकर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

छात्र से कुकर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल - एक छात्र के साथ कुकर्म करने के प्रयास के आरोप में चांदहट पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शिकायत में कहा गया है कि उनका छोटा भाई 8वीं कक्षा का छात्र है। वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर आ रहा था। रास्ते में पेलक निवासी शिवराम ने उनके भाई को अपने प्लाट पर बुलाया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। भाई ने शोर मचाया तो वे वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि आरोपी शिवराम उनके भाई के साथ कुकर्म करने का प्रयास कर रहा था। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।