पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर मारपीट, ससुराल वालों पर केस दर्ज

घर में घुसकर मारपीट, ससुराल वालों पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पलवल
घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर की संजय कॉलोनी निवासी आरिफ ने इस्तगासा में कहा कि उनकी व भाई राशिद की शादी 2012 में फरीदाबाद की सराय ख्वाजा निवासी रानी व हिना से हुई थी। 9 जुलाई 2013 को दोनों ने फोन कर अपने माता-पिता को बुला लिया। उनके छोटे भाई वसीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों की प - ी बिना बताए अपने मायके चली गईं। शाम को जब वे तथा उनके पिता आए तो देखा कि घर से कीमती सामान गायब है। आरोप है कि उनकी व उनके भाई की प - ी सामान चोरी कर ले गई। उन्होंने फोन कर पूछा तो कहा कि सामान उनके पास है तथा पड़ोस में शादी है उसके बाद वापस कर देंगे। बार-बार कहने पर भी सामान वापस नहीं किया। उल्टा उनके व परिवार वालों के खिलाफ दहेज की शिकायत फरीदाबाद महिला सेल में दे दी। उस दौरान दोनों बहनें गर्भवती थीं। ससुराल वालों ने उनका गर्भपात भी करा दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्हें मजबूरी में अदालत की शरण लेनी पड़ी। अदालत के आदेश पर सिटी पुलिस ने आरोपियों आमीन, मीना, रानी, हीना, जहुरुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।