पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैमरा छीनने के आरोप में दो गिरफ्तार

कैमरा छीनने के आरोप में दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल - पत्रकार से कैमरा छीनने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कैंप पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कैमरा भी बरामद कर लिया है। कैंप पुलिस के अनुसार दिनेश कुमार ने शिकायत में कहा कि 26 जनवरी को जब वे घर जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि कैंप क्षेत्र में शराब के ठेके के पास कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे है। उन्होंने कवरेज की तो उनका कैमरा छीन लिया और बाइक तोड़ दी। पुलिस ने इस मामले में कौंडल निवासी राकेश व मेवात स्थित किराका निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया है।