पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन

डीएवी कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
एनएच तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में बीसीए संकाय द्वारा प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें एटीओएस कंपनी ने शिरकत की। बीसीए, बीएससी आईटी व कंप्यूटर साइंस के छात्रों ने इस ड्राइव में भाग लिया। इसमें 80 छात्रों का इंटरव्यू हुआ। 15 छात्रों का इसमें चयन हुआ है। एक छात्र को ढाई लाख का पैकेज मिला है। प्लेसमेंट सेल की अध्यक्ष डॉ. सुनीति आहूजा ने बताया कि 5 सालों में विभिन्न कंपनियों में 565 छात्रों को नौकरी उपलब्ध कराई गई है। छात्रों के लिए नियमित अंतराल पर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है। कैंपस में साइंस के छात्रों के लिए विज्ञान प्रर्दशनी का आयोजन किया गया था। प्रिंसिपल डॉ. सतीश आहूजा ने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पद्र्धा का है। ऐसे में छात्रों की जिम्मेवारी अधिक बढ़ जाती है। छात्रों को परफेक्ट देने की कोशिश करनी चाहिए। जिससे वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।