पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ४ युवती से पर्स छीनकर बाइकर्स फरार

४-युवती से पर्स छीनकर बाइकर्स फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . बल्लभगढ़
आदर्श नगर में बुधवार को मां के साथ बाजार गई एक युवती के हाथ से बाइक सवार युवक पर्स छीन ले गए। मां-बेटी ने बाइक के पीछे शोर मचाया, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। युवती ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आदर्श नगर निवासी 23 वर्षीय युवती बबीता ने बताया कि बुधवार दोपहर को वह मां रेनू के साथ खरीदारी करने बल्लभगढ़ मेन बाजार गई थीं। वहां से खरीदारी कर वे लौट रही थीं। जब वह घर से कुछ दूर थीं, तभी बाइक पर दो युवक उनके सामने आकर रुके और बबीता को धक्का देकर हाथ से पर्स छीन लिया। उन्होंने घर पहुंचकर भाई पंकज को घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। बबिता के मुताबिक पर्स में करीब 2 हजार रुपए व कुछ जरूरी कागजात थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।