पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करियर काउंसिलिंग से 12वीं के बाद छात्रों की राह की आसान

करियर काउंसिलिंग से 12वीं के बाद छात्रों की राह की आसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इसमें मल्टीपल इंटेलिजेंस व नेचर के बारे में बताया गया। इसमें कक्षा 12वीं के छात्रों एवं अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था। छात्रों को इंजीनियर, डॉक्टर व आईएएस-आईपीएस जैसे विकल्प के साथ मूवी मेकिंग, कार्टूनिस्ट, फैशन डिजाइनर के बारे में बताया गया। इसमें फरीदाबाद सहित एनसीआर के अन्य संस्थानों ने भाग लिया। इसमें सीआईडीटी, एमवीएन, एचआईएम, आईएमआई ((नोएडा)) एमएएसी प्रमुख हंै।
संस्थाओं ने भी अपने यहां सिखाए जानेवाले कोर्सों के विषय में एवं उनकी विशेषताओं के बारे में बताया। सीआइडीटीने अपने फैशन डिजाइन के विषय में प्रस्तुति दी। एमवीएन ने मैनेजमेंट एवं इंजीनियर के कोर्स के विषय में बताया। एचआईएम ने होटल मैनेजमेंट के विषय में छात्रों को विस्तार से बताया।
नोएडा से आई ‘आईएमआई’ संस्था ने मर्चेंट नेवी के क्षेत्र में अपनी विशेषताओं का वर्णन किया। एमएएसी ने एनीमेशन एवं सिनेमाटोग्राफी के क्षेत्र में रोज़गार के विषय पर प्रकाश डाला। स्कूल के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने ऐसे दो छात्रों के बारे में बताया। जिन्होंने अपनी मल्टीपल नेचर व इंटेलिजेंस को ध्यान में रखकर अपने भविष्य का निर्माण किया। कक्षा 10वीं के कुणाल ने तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक पाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 11वीं कक्षा के गौरव तलवार ने अपने प्रकृति के अनुसार संगीत को ही भविष्य बनाने का निर्णय किया। इस क्षेत्र में उसने अपनी इस छोटी सी उम्र ही अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर ली हैं।