पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाख डिफॉल्टर्स के कटेंगे बिजली कनेक्शन

एक लाख डिफॉल्टर्स के कटेंगे बिजली कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
सर्कल के करीब एक लाख कनेक्शन धारक बकाएदारों पर बिजली निगम की नजर टेढ़ी हो गई है। इन पर कार्रवाई करने के लिए एसई ने जिले में सबडिवीजन वाइज टीमों का गठन कर दिया है। इन्हें बकाएदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। सभी एसडीओ के टारगेट निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके तहत वह प्रतिदिन डिफाल्टर्स के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अब उनके खिलाफ निगम कार्रवाई
शुरू करेगा।
सबडिवीजन वाइज टीमों का होगा गठन
सर्कल क्षेत्र में निगम के बड़ी संख्या में डिफाल्टर्स हैं। इन पर निगम का करोड़ों रुपए का बकाया है। निगम की ओर से इन डिफाल्टर्स को कई बार अपना बकाया जमा करने की चेतावनी दी जा चुकी है। लेकिन इनके कान पर जूं नहीं रेंगी। ऐसे में निगम ने डिफाल्टर्स के खिलाफ अब कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली है। सबडिवीजन वाइज टीमों का गठन कर कार्रवाई की जाएगी।
ऑनलाइन हुए डिफॉल्टर्स
बिजली निगम ने डिफाल्टरों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर डाल दी है। जिले में तीन डिवीजन हैं। इनमें एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद व बल्लभगढ़ शामिल हैं। इन डिवीजन में 10 से 12 सबडिवीजन आते हैं। अब लिस्ट के आधार पर ही डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। इस पर उ\\\'चाधिकारियों की नजर भी रहेगी। इससे प्रत्येक एसडीओ को अपना टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा।