पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफरीदाबाद. हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा((एच टेस्ट)) की तैयारियों को मूर्तरूप देने का सिलसिला जारी है। परीक्षा का आयोजन 1 और 2 फरवरी को होगा। इसमें 10 हजार 873 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके लिए जिले में 164 सेंटर बनाए गए हैं। यही नहीं एग्जाम के समय नकल की किसी भी संभावनाओं को रोकते हुए 100 मीटर के सामान्य नियम में बदलाव कर 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू करने का फैसला लिया गया है। सभी सेंटरों पर होने वाली वीडियो रिकॉर्डिंग बोर्ड मुख्यालय में मॉनिटर की जाएगी।
विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रोहतक ने जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में उनके सहायक को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानी से संबंधित शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें परीक्षार्थियों के होम डिस्ट्रिक या नजदीकी जिले में बनाने की मांग की गई है। परीक्षा में परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र उनके जिले से काफी दूर दिए गए हैं। इससे परीक्षार्थियों को आने-जाने में परेशानी होगी। इस अध्यापक पात्रता परीक्षा में हरियाणा से लगभग 2.5 लाख महिलाएं परीक्षा देगी। परीक्षा केन्द्र दूर होने के कारण महिलाओं को पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ेगा।
अभाविप मांग करती है कि सरकार इस निर्णय को तुरंत बदलकर परीक्षार्थियों को उसी जिले में या नजदीकी जिले को परीक्षा केन्द्र घोषित करें। अगर जल्द इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो अभाविप पूरे हरियाणा प्रदेश में सरकार की इस छात्र विरोधी नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर जिला संयोजक जसवंत सैनी, महानगर अध्यक्षा डॉ$ सीमा भारद्वाज, तिगांव कॉलेज छात्र नेता सिकंदर ठाकुर, महानगर मंत्री अजय डागर, देव मेहरा, अमरपाल भारद्वाज सहित आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.