- Hindi News
- मांगों को लेकर सीटू का दो दिन का धरना शुरू
मांगों को लेकर सीटू का दो दिन का धरना शुरू
भास्कर न्यूज - पलवल
मांगों को लेकर सीआईटीयू ((सीटू)) की जिला कमेटी के तत्वावधान में 2 दिन का पड़ाव रेस्ट हाउस के सामने शुरू किया गया। इसकी पहले दिन अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ताराचंद ने की। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 10 नवंबर को गोहाना रैली में आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर, मिड-डे-मील वर्कर, ग्रामीण चौकीदार, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, वन विभाग के मजदूरों व फैक्टरी मजदूरों को भी न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर 81 सौ रुपए देने की घोषणा की थी। लेकिन इनमें से अधिकतर घोषणाओं के पत्र जारी नहीं किए गए हैं। उन्हें जल्द जारी किया जाए। फैक्टरियों के कर्मचारियों व मजदूरों का भी न्यूनतम वेतन 81 सौ रुपए किया जाए।
इस मौके पर गीता देवी, उर्मिला रावत, सोनवती, ज्ञानेंद्र, सुरेश कुमार, भागीरथ, उदयवीर, रूपलाल आदि मौजूद थे।