पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव नीता शर्मा इनेलो में

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव नीता शर्मा इनेलो में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पलवल
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव नीता शर्मा बुधवार को इनेलो में शामिल हो गईं। इनेलो में शामिल होने पर जिलाध्यक्ष तुहीराम भारद्वाज, विधायक सुभाष चौधरी, विधायक जगदीश नायर, आशा लांबा ने शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान शर्मा ने आरोप लगाया कि वे भाजपा में घुटन महसूस कर रही थीं। क्योंकि पार्टी में उन्हें वह मान सम्मान नहीं मिल पा रहा था जो उन्हें मिलना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को पढ़ी-लिखी महिलाओं की जरूरत नहीं हैं। वे इनेलो की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन में शामिल हुई हैं। इस मौके पर इंद्रपाल शर्मा, अनीता डागर, शिमला ठाकुर, पुष्पा गोस्वामी, यशपाल गौतम आदि मौजूद थे। उधर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीपक मंगला ने कहा कि नीता शर्मा तीन साल से पार्टी में नहीं हैं।
उनके पास महिला मोर्चा का प्रदेश का दायित्व भी नहीं है। उन्होंने नीता शर्मा के उस आरोप का भी खंडन किया है जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं को मान सम्मान नहीं मिलता। मंगला ने कहा भाजपा में महिलाओं को पूरा मान सम्मान मिलता है। पलवल की रहने वाली सुषमा स्वराज आज पार्टी में शीर्ष नेताओं में से एक हैं।