- Hindi News
- कंपनियों में तोडफ़ोड़ के आरोप में 18 गिरफ्तार
कंपनियों में तोडफ़ोड़ के आरोप में 18 गिरफ्तार
भास्कर न्यूज - पलवल
कुछ दिन पहले पृथला इंडस्ट्रियल क्षेत्र की कुछ कंपनियों में तोडफ़ोड़ करने के आरोप में सदर पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सदर पुलिस के अनुसार तोडफ़ोड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने हरफली निवासी अर्जुन, जनौली निवासी प्रवीण, गढ़ी पट्टी होडल निवासी मामराज, बड़ौली निवासी रणबीर, आमरू निवासी सुनील, बढ़ा निवासी जोधा, रहराना निवासी भगवानदास, हसनपुर स्थित सुरजन का नंगला निवासी सोनू, मथुरा स्थित कृष्णा नगर निवासी कौशल, कोसी निवासी यशपाल, छाता स्थित रणवीरी निवासी पूर्ण, कोसी स्थित जॉब निवासी कमल, मथुरा स्थित नगरिया निवासी संजय, यूपी स्थित पिहानी निवासी दीपक, यूपी स्थित फारन निवासी मंगल, यूपी स्थित रयाना निवासी लालबहादुर, यूपी स्थित बदनगढ़ निवासी रोहताश, वृंदावन स्थित जैत निवासी कप्तान को गिरफ्तार किया गया है।