पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. आईपी गोयल का आज मरणोपरांत सम्मान

डॉ. आईपी गोयल का आज मरणोपरांत सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल - समाजसेवी एवं वैश्य अग्रवाल सभा कार्यकारिणी के सदस्य स्व. डा. आईपी गोयल को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने दी। कुछ दिन पहले डा. गोयल का एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। गुप्ता ने कहा यह सम्मान उन्हें 30 जनवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महात्मा गांधी सामुदायिक एवं पंचायत भवन में वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। इस दौरान सभा की ओर से वैश्य दर्पण का लोकार्पण भी किया जाएगा।





समाज के उन 35 लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने डायरेक्ट्री प्रकाशन में विशेष योगदान दिया है।