पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैपिड टीम ने किया बीके व हेल्थ सेंटर्स का निरीक्षण

रैपिड टीम ने किया बीके व हेल्थ सेंटर्स का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत चंडीगढ़ से आई रैपिड टीम ने गुरुवार को बीके अस्पताल समेत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा ज\\\"ाा-ब\\\"ाा को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने बीके अस्पताल के ब्लड बैंक, लैब, इमरजेंसी, हार्ट सेंटर, ओटी, ज\\\"ाा-ब\\\"ाा वार्ड का निरीक्षण भी किया। मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।
गुरुवार को एनआरएचएम के ५० से अधिक अधिकारियों की रैपिड टीम फील्ड में सक्रिय रही। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं का जायजा भी लिया। मरीजों को कौन सी सुविधा दी जा रही है। हेल्थ सेंटरों में कौन सी सुविधा का अभाव है। कहां और कितने सुधार की जरूरत है। इस पर टीम ने रिपोर्ट तैयार की। बीके अस्पताल में एनआरएचएम की ओर से आए डा. विनोद ने स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लिया। डा. देवेंद्र मेघा ने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। टीम ने बीके अस्पताल के ब्लड बैंक, हार्ट सेंटर समेत सभी वार्ड का दौरा किया। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। टीम ने ट्रांसपोर्ट से लेकर जिले में मां एवं शिशु मृत्यु दर के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार यह टीम अपनी रिपोर्ट उ\\\"ााधिकारियों के सम्मुख रखेगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर जहां सुधार की जरूरत होगी उन हेल्थ सेंटरों पर काम किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को एनआरएचएम के एमडी डा. राकेश गुप्ता जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग लेंगे। वे जिले में चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे।