पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ऑफिस पर आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, आश्वासन पर माने

डीसी ऑफिस पर आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, आश्वासन पर माने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
मांगों को लेकर गुरुवार को आशा वर्कर्स यूनियन ने डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर डीसी विकास दहिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। डीसी ने यूनियन के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को लागू कराने के लिए वे प्रयास करेंगे। यूनियन की जिला उपप्रधान बबिता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा हरियाणा सरकार द्वारा की गई घोषणा को लागू करने, प्राइवेट डिलीवरी का पैसा देने, सर्दी-गर्मी की वर्दी देने, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने, केंद्रों पर अलग से शौचालय बनाने, विश्राम कक्ष बनाने, न्यूनतम वेतन १५०० रुपए लागू करने, सरकारी कर्मचारी घोषित करने आदि मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ के प्रेस सचिव धर्मवीर वैष्णव, रामचरण पुष्कर, केपी सिंह व कर्मचारी नेता चेतराम ने आरोप लगाया कि श्रम विभाग की वजह से श्रम कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी की हड़ताल से सरकार को सबक लेना चाहिए। कर्मचारियों की मांगों को लागू करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी यदि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो कर्मचारियों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर यूनियन की उषा, पूनम, सुनीता, रानी, सविता, सीमा आदि पदाधिकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।