पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा किसान मोर्चा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

भाजपा किसान मोर्चा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद - मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने का नेतृत्व किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व जम्मू कश्मीर के प्रभारी पं. मूलचंद शर्मा, प्रदेश सचिव शिवदत्त वशिष्ठ व जिला अध्यक्ष नयनपाल रावत ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय गौड़, पूर्व विधायक चंद्र भाटिया, प्रवेश मेहता, जिला उपाध्यक्ष लोकेश हांडा, प्रदीप शांडिल्य, सुरेंद्र तेवतिया प्रदेश महासचिव, अभिषेक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जेपी सांगवान, राजकुमार राज, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन सौरोत, कमल सौरोत, राधेश्याम शर्मा, भगवत दयाल, मदनलाल आजाद, एमपी सिंह, ओमप्रकाश रक्षवाल, विजय चंदीला, राजबाला, चंद्रसैन, वजीर डागर, प्रताप रावत, मोहर रावत, आदि मौजूद थे।