आरबी क्लब 123 रन से जीता
फरीदाबाद - राजा नाहर सिंह स्टेडियम में गुरुवार को हुए मैच में आरबी क्लब ने स्टार क्लब को 123 रन से हरा दिया। आरबी क्लब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 197 रन बनाए। टीम की ओर से हरीश ने 35 गेंद पर 64 रन की पारी खेली। जबकि प्रदीप ने 29 गेंद पर 43 रन बनाए। स्टार क्लब की ओर से वसीम-पवन ने 2-2 विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार की टीम 74 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से पवन ने 38 गेंद पर 31 रन बनाए। आरबी क्लब की ओर से रोहित ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए।