पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरजकुंड मेला सज कर तैयार

सूरजकुंड मेला सज कर तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
अरावली की गोद में स्थित सूरजकुंड में 1 फरवरी से मिनी वल्र्ड की तस्वीर उभरेगी। भारत सहित विभिन्न देशों की कला, संस्कृति, शिल्प व खान-पान से सैलानी रूबरू होंगे। गुरुवार को गोवा व श्रीलंका के कारीगरों ने फाइनल टच देकर मेला परिसर को प्राधिकरण को सौंप दिया। शुक्रवार को आला अधिकारी मेला परिसर का भ्रमण करेंगे। 1 फरवरी से रंगारंग कार्यक्रम के बीच मेले का शुभारंभ होगा। यह मेला 15 दिनों तक चलेगा।
मेले का लोगो जारी : 28वें मेले का लोगो जारी कर दिया गया है। थीम स्टेट गोवा और कंट्री पार्टनर श्रीलंका के कलाकारों व वहां की संस्कृति की जानकारी लोगो में दी गई है। इस बार श्रीलंका दिवस भी मेला परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। भारत-श्रीलंका की संस्कृति में काफी समानता है। इसकी झलक देखने को मिलेगी।
आने का सिलसिला शुरू
शिल्पकारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। राष्ट्रीय व रा\\\'य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार को स्टॉल आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। ओपन स्पेस में भी बड़ी संख्या में शिल्पकारों को मौका मिलेगा। जिनका नाम सूची में नहीं है। उन्हें ओपन में मौका मिल सकता है। आमंत्रित देशों के विदेशी कलाकार शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक पहुंचेंगे।
800 शिल्पकार व 300 सांस्कृतिक दूत
मेला परिसर में अपनी कला संस्कृति का जलवा विभिन्न देश व भारत के रा\\\'यों से आए करीब 300 सांस्कृतिक दूत बिखेरेंगे। करीब 800 शिल्पकार भी मेला में शिरकत कर रहे हैं। इसमें करीब 350 राष्ट्रीय व रा\\\'य स्तरीय पुरस्कार विजेता हैं। शिल्प व पाक कला के साथ दो चौपालों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक सैलानियों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।