पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेई के तबादले का विरोध

जेई के तबादले का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद - हरियाणा कर्मचारी \\\'वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वावधान में सेक्टर-15 स्थित हुडा पार्क में मीटिंग हुई। इसमें जेई एसोसिएशन के प्रधान जवाहर सिंह का तबादला नारनौल सर्कल में करने का विरोध किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि इसके विरोध में तालमेल कमेटी शुक्रवार को सभी डिवीजनों पर विरोध सभा करेगी। उन्होंने चेतावनी दी यदि इसके बाद भी तबादला रद्द नहीं किया गया तो तीन फरवरी को सर्कल कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता सर्कल सेक्रेट्री ल\\\'जाराम व सुनील खटाना ने की। उन्होंने कहा जेई जवाहर सिंह का तबादला बेवजह किया जा रहा है। जो बिल्कुल गलत है।


उन्होंने कहा अगर ट्रांसफर कैंसिल नहीं हुआ तो इसके विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई आगे के आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने कहा यदि सरकार 15 फरवरी तक कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेती। मांगों को लागू करने के लिए सकारात्मक कदम नहीं उठाती तो अब कर्मचारी आरपार का आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सचिव सत्यपाल नरवत, जय भगवान, चेतराम, लेखराज चौधरी, अशोक कुमार, जगन सिंह, राधेश्याम, कर्म सिंह, भगत राम, मुनेश कुमार, लक्ष्मण सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।