पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रघुपति राघव राजा राम गाकर दी श्रद्धांजलि

रघुपति राघव राजा राम गाकर दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए व रघुपति राघव राजाराम गीत गाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलदेव राज ओझा ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के स्वाधीनता आंदोलन का नेतृत्व करने व विदेशी शासन से मुक्ति दिलाने के लिए सारा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का कृतज्ञ है। ओझा ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन का नारा देकर अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने का रास्ता दिखाया। देश को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा आज हम जो आजादी की सांस ले रहे हैं वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की देन है। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई की कमान हाथ में संभाली थी। देश के अन्य नेताओं को साथ लेकर इस आंदोलन को कामयाब बनाया था। सभा में रमेश चंद शर्मा, धर्मवीर भड़ाना, तिलकराज शर्मा, एसएस भड़ाना, मुकेश डागर, सुखदेव सिंह, टेकपाल सिंह, राम सिंह नेताजी, नीरज गुप्ता, विजय अरोड़ा, हरजीत सिंह सेवक, वेदराम शर्मा, डा. एमपी सिंह, पप्पन तंवर, तपन पाराशर, माला यादव, राजेंद्र आहूजा, सुषमा देवगन, वंदना गोयल, उषा देवी आदि मौजूद थीं।